महादेव राम को संघर्ष का मिला इनाम

Updated at : 09 Dec 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
महादेव राम को संघर्ष का मिला इनाम

– चंदवारा भाग संख्या सात से बने जिप सदस्य, श्यामदेव यादव को 1443 मत से हराया कोडरमा : आखिर वर्षों के संघर्ष का इनाम महादेव राम को मिल ही गया. भाकपा जिला महामंत्री के रूप में वर्षों से राजनीति कर रहे महादेव राम ने चंदवारा भाग संख्या सात से जिला परिषद सदस्य के रूप में […]

विज्ञापन

– चंदवारा भाग संख्या सात से बने जिप सदस्य, श्यामदेव यादव को 1443 मत से हराया

कोडरमा : आखिर वर्षों के संघर्ष का इनाम महादेव राम को मिल ही गया. भाकपा जिला महामंत्री के रूप में वर्षों से राजनीति कर रहे महादेव राम ने चंदवारा भाग संख्या सात से जिला परिषद सदस्य के रूप में जीत हासिल की है.

इससे पहले वे कांको के मुखिया थे. महादेव राम शुरुआत से ही संघर्ष की राजनीति की़ दबे, कुचले व गरीबों की आवाज बने रहे. बीच-बीच में जन मुद्दों व समस्याओं पर धरना-प्रदर्शन उनकी पहचान थी. यही कारण रहा कि इस बार जनता ने उन्हें मौका दिया और यहां से वे 4927 मत लाकर विजेता बने़ दूसरे स्थान पर रहे भाकपा माले नेता श्यामदेव यादव को 3484 मत से संतोष करना पड़ा. दोनों की जीत का अंतर 1443 मत का रहा. दोनों ही प्रत्याशी कांको पंचायत से ही थे यहां की राजनीति भी अलग रही है दोनों ने बरकट्ठा विधानसभा का चुनाव भी लड़ा, पर दोनों हारे. श्यामदेव यादव इससे पहले चंदवारा के उप प्रमुख थे.

जनसवालों का समाधान करेंगे : महादेव : जिप सदस्य बनने के बाद महादेव राम ने कहा कि वे जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहे हैं और अब जिला बोर्ड में जनता के सवालों की आवाज बनेंगे. भ्रष्टाचार व विकास योजनाओं में लूट नहीं चलेगी. उन्होंने जीत के लिए जनता को बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola