ग्रिजली बीएड कॉलेज में एल्युमिनाइ मिट का आयोजन

Updated at : 07 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रिजली बीएड कॉलेज में एल्युमिनाइ मिट का आयोजन

ग्रिजली बीएड कॉलेज में एल्युमिनाइ मिट का आयोजन 7कोडपी 28, 29. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि.कोडरमा. स्थानीय झुमरीतिलैया स्थित ग्रिजली बीएड कॉलेज में एल्युमिनाइ मिट का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत भूतपूर्व छात्रों द्वारा मां सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि व माल्यर्पण कर किया गया. विदुषिका, सविता व लक्ष्मी ने सरस्वती वंदना गीत मर्म स्पर्शी गायी. […]

विज्ञापन

ग्रिजली बीएड कॉलेज में एल्युमिनाइ मिट का आयोजन 7कोडपी 28, 29. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि.कोडरमा. स्थानीय झुमरीतिलैया स्थित ग्रिजली बीएड कॉलेज में एल्युमिनाइ मिट का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत भूतपूर्व छात्रों द्वारा मां सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि व माल्यर्पण कर किया गया. विदुषिका, सविता व लक्ष्मी ने सरस्वती वंदना गीत मर्म स्पर्शी गायी. सभा में उपस्थित देवी व सज्जनों के लिए वेलकम सांग नूतन, वर्निता, श्वेता, रीतिका व लक्ष्मी ने हृदय स्पर्शी गीत गायी. मौके पर उपस्थित कॉलेज डायरेक्टर अरुण मिश्रा ने भूतपूर्व छात्रों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि छात्रों को अपने स्वच्छ विचारों को प्रकट करने का एल्युमिनाइ मिट एक अच्छा प्लेटफाॅर्म है. इसमें भूतपूर्व छात्र एक-दूसरे के निकट आ जाते हैं. उन्होंने छात्रों को रोजगार, सूचना, स्वास्थ्य सेवाएं, मार्गदर्शन ब्यूरो, व्यवसाय व रोजगार बाजार की सूचनाएं एकत्र करते हुए छात्रों को उनकी आवश्यकतानुसार अवगत करायें. इसके अलावा वे विभिन्न व्यवसायों की तैयारी, सुविधाएं व छात्रवृत्ति आदि के बारे में भी सूचनाएं प्रदान की. कॉलेज की प्राचार्या डाॅ संजीता कुमारी ने दूर-दराज से आए सम्मानित भूत-पूर्व छात्रों का जोरदार व जोश खरोश के साथ स्वागत किया. भूतपूर्व विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत सत्कार होना चाहिए. प्राचार्या ने बताया कि एल्युमिनाइ मिट भूतपूर्व विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के बीच घनिष्ठ संपर्क स्थापित करते हैं. कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि कोडरमा वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि इस सभा के माध्यम से कॉलेज को विद्यार्थियों की रूचियों, योग्यताओं व क्षमताओं का पता लगता है. इसके द्वारा कॉलेज व भूतपूर्व विद्यार्थियों में सन्निकटता स्थापित कर सकना संभव होता है. सत्येंद्र ने कहा कि इसके द्वारा एल्युमिनाइ के सदस्यों को दृढ़ चरित्र युक्त, जाति, धर्म, भाषा, अमीर-गरीब का भेदभाव, दलबंदी आदि के संकीर्ण विचारों से मुक्त रहना चाहिए. इस एल्युमिनाइ मिट की अध्यक्षता प्रो डाॅ भूपेंद्र ठाकुर, सांस्कृतिक कार्यक्रम के संचालक प्रो सीएन झा, मंच संचालन प्रो धर्मेंद्र कुमार व धन्यवाद ज्ञापन देते हुए प्रो डाॅ नरेंद्र पांडेय ने कहा कि इस एल्युमिनाइ संघ को काफी सशक्त, मजबूत एवं विस्तृत बनाना है. प्रो वीएन पांडेय ने कॉलेज के सपना व भविष्य की योजना पर प्रकाश डाले. डाॅ चौधरी प्रेम प्रकाश, प्रो स्नेहा भारती व प्रो प्रशांत कुमार के मार्गदर्शन में एल्युमिनाइमिट के सदस्यों का निर्वाचन किया गया. बीएड प्रशिक्षु सपना, वर्निता नाग व संदीप कुमार द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में एल्युमिनाइ के सदस्यों द्वारा एल्युमिनाइ मिट के बोर्ड का गठन किया गया. सभी सदस्यों ने शिव नारायण ठाकुर को प्रेसिडेंट, प्रणय मोहन अम्वष्ठ को वाइस प्रेसिडेंट, अमृता कुमारी दास को सेक्रेटरी, अनिल यादव को ट्रेजरी व मथुरा प्रसाद, भोला प्रजापति, सुबोध कुमार, प्रीति कुमारी, सुभाष कुमार यादव को संयुक्त रूप से एक्जक्यूटिव काउंसिल में निर्वाचित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola