विकसित होगा गांधी आश्रम
Updated at : 04 Dec 2015 12:20 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : खादी ग्रामोधोग बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदु प्रसाद ने तिलैया थाना के सामने स्थित गांधी आश्रम पहुंच कर आश्रम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि पुराने कार्यालय को आधुनिक तरीके से विकसित कर इसे गांधी संग्रहालय में परिर्वतित किया जायेगा. साथ ही वातानुकूलित शो रूम खोला जायेगा. जिसमें […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : खादी ग्रामोधोग बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदु प्रसाद ने तिलैया थाना के सामने स्थित गांधी आश्रम पहुंच कर आश्रम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि पुराने कार्यालय को आधुनिक तरीके से विकसित कर इसे गांधी संग्रहालय में परिर्वतित किया जायेगा.
साथ ही वातानुकूलित शो रूम खोला जायेगा. जिसमें खादी के बने सभी प्रकार के वस्त्र उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने बताया कि यहां कौशल विकास केंद्र बनाया जा रहा है. जिसमें 100-200 लोगों को एक साथ प्रशिक्षण दिया जायेगा. इससे बेरोजगारी में कमी आयेगी. यह सारा कार्य मार्च 2016 तक पूरा कर लिया जायेगा.इसका उदघाटन मुख्यमंत्री से कराया जायेगा. मौके पर उमेश यादव, सौरभ कुमार, रवि, हरिहर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




