ओके...लोक अदालत में 21 वादों का नष्पिादन

Updated at : 28 Nov 2015 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...लोक अदालत में 21 वादों का नष्पिादन

अोके…लोक अदालत में 21 वादों का निष्पादन फोटो – 28 कोडपी 23लोक अदालत का उद्घाटन करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंहफोटो – 28 कोडपी 24उपस्थित अधिवक्ता व अन्यप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को अदालत परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया. उदघाटन प्रधान जिला एवं […]

विज्ञापन

अोके…लोक अदालत में 21 वादों का निष्पादन फोटो – 28 कोडपी 23लोक अदालत का उद्घाटन करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंहफोटो – 28 कोडपी 24उपस्थित अधिवक्ता व अन्यप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को अदालत परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया. उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि आम जनता जो अदालत का चक्कर लगाते हुए उम्र गुजार देती है, उन्हें इस मुश्किल से बचाने के लिए लोक अदालत कारगर है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत से आज अदालतों पर मामलों का बोझ कम हुआ है. साथ ही इसका लाभ लोगों व आम समाज को भी मिल रहा है. उन्होंने अधिवक्ता संघ के कार्यों की तारीफ भी की. वही अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा ने कहा कि आज लोक अदालत काफी लोकप्रिय हो चुका है. इस दौरान सात बेंचों के माध्यम से 21 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 80750 रुपये के राजस्व की वसूली हुई. इस मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी, पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola