निजीकरण के विरोध में उतरे आइडीबीआइ बैंक कर्मी

Updated at : 27 Nov 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में उतरे आइडीबीआइ बैंक कर्मी

निजीकरण के विरोध में उतरे आइडीबीआइ बैंक कर्मी प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया. आइडीबीआइ बैंक सहित अन्य बैंकों को निजीकरण की ओर ले जाने के केंद्र सरकार के प्रयास के विरोध में शुक्रवार को बैंककर्मियों ने धरना दिया. आइडीबीआइ बैंक झुमरीतिलैया शाखा के सामने बैंक कर्मियों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया. धरना के कारण बैंक में काम […]

विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में उतरे आइडीबीआइ बैंक कर्मी प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया. आइडीबीआइ बैंक सहित अन्य बैंकों को निजीकरण की ओर ले जाने के केंद्र सरकार के प्रयास के विरोध में शुक्रवार को बैंककर्मियों ने धरना दिया. आइडीबीआइ बैंक झुमरीतिलैया शाखा के सामने बैंक कर्मियों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया. धरना के कारण बैंक में काम काज ठप रहा. इस कारण ग्राहकों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा. वही शहर में आइडीबीआइ बैंक से संबंधित एटीएम भी प्रभावित रहे. इससे भी लोगों को परेशानी हुई. शुक्रवार को धरना प्रदर्शन व शनिवार को माह का अंतिम शनिवार व उसके बाद रविवार होने के कारण लगातार तीन दिन बैंक में काम काज नहीं होगा. धरना में आइडीबीआइ बैंक के शाखा प्रबंधक रूपेश शंकर, रंजन सिंह, नताशा सिंघानिया, निखिल टोप्पो, अनुराधा मंगलम, स्वाति कश्यप, भोली सिंह, सिकंदर राम व अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola