जिप सदस्य प्रत्याशियों ने लगाया जोर

जिप सदस्य प्रत्याशियों ने लगाया जोर 16कोडपी8,9,10 व 20विभिन्न सीटो के जिप सदस्य प्रत्याशी.जयनगर. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव की तैयारी जोरों पर है. चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रखंड की तीन जिला परिषद सीटों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है.अधूरे कार्यों को पूरा करना है : रेखाजयनगर […]
जिप सदस्य प्रत्याशियों ने लगाया जोर 16कोडपी8,9,10 व 20विभिन्न सीटो के जिप सदस्य प्रत्याशी.जयनगर. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव की तैयारी जोरों पर है. चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रखंड की तीन जिला परिषद सीटों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है.अधूरे कार्यों को पूरा करना है : रेखाजयनगर पूर्वी जिला परिषद सीट भाग संख्या 10 से जिप सदस्य प्रत्याशी रेखा देवी ने गांवो में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगा. उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में विकास का जो काम अधूरा रह गया था, उसे अब पूरा करना है. इसके लिए आप सबका सहयोग चाहिए़ समाजसेवा है मूल उद्देश्य : मो हासिमजयनगर जिला परिषद सीट मध्य भाग संख्या नौ से जिप सदस्य प्रत्याशी मो हासिम ने जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि नौकरी से सेवानिवृत्त होते ही सोच लिया था कि अब समाजसेवा में अपना जीवन लगाना है और इसी उद्देश्य से चुनाव मैदान में आया हूं. मतदाताओं ने मौका दिया, तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे़ क्षेत्र का विकास मेरा लक्ष्य है : देवनारायणजयनगर मध्य जिला परिषद सीट भाग संख्या नौ से प्रत्याशी देवनारायण यादव ने योगियाटिल्हा, प्रतापपुर, जयनगर, पेठियाबागी, पावर हाउस आदि क्षेत्रो में जनसंपर्क अभियान चला कर वोट मांगा़ उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनका लक्ष्य है. इसके अलावे जयनगर मध्य से गजेंद्र साव, पवन सिंह, इस्लाम अंसारी, पश्चिमी से स्नेहलता देवी, मीना साव, निर्मला देवी, ज्योति कुमारी आदि ने भी जनसंपर्क अभियान तेज कर रखा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




