ओके...विधिक जागरूकता शिविर में न्यायाधीश ने कहा

Updated at : 09 Nov 2015 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...विधिक जागरूकता शिविर में न्यायाधीश ने कहा

अोके…विधिक जागरूकता शिविर में न्यायाधीश ने कहा 9कोडपी11संबोधित करते न्यायाधीश.हेडलाइन…आचरण सुधारें, मुख्य धारा से जुड़ें प्रतिनिधि, कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस के अवसर पर मंडल कारा कोडरमा में सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय […]

विज्ञापन

अोके…विधिक जागरूकता शिविर में न्यायाधीश ने कहा 9कोडपी11संबोधित करते न्यायाधीश.हेडलाइन…आचरण सुधारें, मुख्य धारा से जुड़ें प्रतिनिधि, कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस के अवसर पर मंडल कारा कोडरमा में सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय रामाशंंकर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राधिकार के सचिव श्यामनन्दन तिवारी उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिंह ने मंडल कारा में बंद कैदियों को विधिक साक्षरता, कानूनी सहायता, लोक अदालत, न्याय शुल्क, प्ली वार्गेनिंग, अंधविश्वास से संबंधित कई जानकारी दी. उन्होंने कैदियों को अपने आचरण में सुधार लाने तथा अपराध का रास्ता को छोड़ कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की बात कही. साथ ही उन्होंने कैदियों को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया. प्राधिकार के सचिव तिवारी ने विधिक सहायता केंद्र द्वारा दी जाने वाली सभी कानूनी सहायता को विस्तार पूर्वक बताया तथा इसका लाभ उठाने की बात कही. शिविर में सहायक जेलर मो मुस्तकीम अंसारी, राजीव रंजन, अरुण कुमार सिंह, न्यायालयकर्मी प्रकाश कुमार लाल, राजकुमार राउत उपस्थित थे. वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के आदेशानुसार विधिक सहायता केन्द्र पिपराडीह में विधिक साक्षरता दिवस मनाया गया. अध्यक्षता पारा लीगल वोलेंटियर अशोक कुमार यादव और संचालन समाजसेविका गुंजरी देवी द्वारा किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola