जुआ अड्डा में छापामारी, दो गिरफ्तार

जुआ अड्डा में छापामारी, दो गिरफ्तारझुमरीतिलैया. तिलैया पुलिस ने बीती रात छापामारी कर जुआ खेलते दो लोगों को गिरफ्तार किया है. कोडरमा स्टेशन के बगल में जुआ खेलते प्रभु गुप्ता व मिथिलेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया. वहीं अवैध महुआ शराब बेचने के आरोप में गझंडी स्थित खरेडवा बस्ती से दिनेश कुमार सिंह को गिरफ्तार […]
जुआ अड्डा में छापामारी, दो गिरफ्तारझुमरीतिलैया. तिलैया पुलिस ने बीती रात छापामारी कर जुआ खेलते दो लोगों को गिरफ्तार किया है. कोडरमा स्टेशन के बगल में जुआ खेलते प्रभु गुप्ता व मिथिलेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया. वहीं अवैध महुआ शराब बेचने के आरोप में गझंडी स्थित खरेडवा बस्ती से दिनेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. तिलैया थाना प्रभारी राजवल्लभ पासवान ने बताया कि उक्त छापामारी पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिन्हा के निर्देश पर की गयी है. उन्होंने बताया कि दीपावली व छठ पूजा को लेकर शहर में बड़े पैमाने पर जगह-जगह जुआ अड्डा संचालित हो रहा था. इस पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




