कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन दिया

Updated at : 07 Nov 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन दिया

कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन दियाकोडरमा. नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 26 के लोगों ने नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन देकर दीपक कुमार जैन के घर के निकट बह रही नाली को बंद करने की मांग की है. दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि उनके घर की नाली का पानी पश्चिम […]

विज्ञापन

कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन दियाकोडरमा. नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 26 के लोगों ने नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन देकर दीपक कुमार जैन के घर के निकट बह रही नाली को बंद करने की मांग की है. दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि उनके घर की नाली का पानी पश्चिम दिशा में बहता है, जबकि बगल के निवासी व्यक्ति ने उक्त नाली को बंद कर दिया़ इससे वहां जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. ज्ञापन में दीपक कुमार जैन, प्रमोद यादव, चिंटू कुमार, प्रमोद सिंह सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं. ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त कोडरमा, एसडीओ कोडरमा, नगर पर्षद अध्यक्ष व वार्ड पार्षद को भी दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola