दूसरे चरण की अधिसूचना जारी

कोडरमा बाजार. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक नामांकन होगा. नामांकन पत्रों की जांच छह से नौ नवंबर, नाम वापसी 10 से 12 नवंबर, प्रत्याशियों के बीच […]
कोडरमा बाजार. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक नामांकन होगा. नामांकन पत्रों की जांच छह से नौ नवंबर, नाम वापसी 10 से 12 नवंबर, प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटन 14 नवंबर व मतदान 28 नवंबर को होगा.
द्वितीय चरण में जिले के कोडरमा, जयनगर व चंदवारा में चुनाव होना है. इसको लेकर 621 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जबकि 2732 कर्मी लगाये जायेंगे. द्वितीय चरण में एक लाख 88 हजार 685 मतदाता वोट डालेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




