जिले के 42 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण

Updated at : 28 Oct 2015 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 42 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण

जिले के 42 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण शौचालय निर्माण में लापरवाही व बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएसइ ने जवाब मांगा प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने, बिना सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने व अन्य विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में जिले के 42 सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों […]

विज्ञापन

जिले के 42 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण शौचालय निर्माण में लापरवाही व बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएसइ ने जवाब मांगा प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने, बिना सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने व अन्य विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में जिले के 42 सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से डीएसइ पीवी शाही ने स्पष्टीकरण मांगा है. शौचालय निर्माण की राशि निकासी के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करने, बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में नव प्राथमिक विद्यालय कुसहना डोमचांच के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है. शौचालय निर्माण के लिए निकाले गये एक लाख 44 हजार का सदुपयोग नहीं करने के आरोप में उक्त शिक्षक पर गबन का मामला दर्ज करने की भी तैयारी चल रही है. इसी विद्यालय के एक अन्य पारा शिक्षक विरेंद्र कुमार पांडेय से भी डीएसइ ने स्पष्टीकरण पूछा है. उक्त शिक्षक पर बिना सूचना के विद्यालय से गायब रहने का आरोप है. 40अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर आरोप है कि बीते मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान की एक महत्वपूर्ण बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे. डीएसइ श्री शाही ने बताया कि उक्त बैठक काफी महत्वपूर्ण थी. प्रधानाध्यापकों के द्वारा बिना सूचना के अनुपस्थित रहना कर्तव्य में लापरवाही के समान है. ऐसे में उनसे स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है. इसमें उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिधवाटांड़, भुलाटांड़, धुरवां, बंदना, हरैया, पिपरे, रसीला बाद, विंडो मोह, कुंडी धनवार, देवपुर, मंझली खैरी फुलवरिया, कुसहना, चिंलगिया, धुआं डीह, पारडीह, हरिहर पुर, खरियो, तेतरियाडीह, हरिजन टोला खरकार, बनपोक, काली मंडप बगडो, ढुलकी नदी मसमोहना, नव प्राथमिक विद्यालय सरलहवा, लेवडा, पुतो, गरहा मसनोडीह, कटाही, हरि टोला, बच्छेडीह टांड़ पर व उर्दू प्राथमिक विद्यालय बदडीहा के प्रधानाध्यापक का नाम शामिल है. डीएसइ ने बताया कि स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उपरोक्त शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola