पीड़ितों की सेवा करें

कोडरमा बाजार : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर होली फैमिली परिसर में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जीवोदया की सदस्यों ने स्वागत गान पेश कर की. मुख्य अतिथि एसीजेएम ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा ही सबसे बड़ी […]
कोडरमा बाजार : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर होली फैमिली परिसर में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जीवोदया की सदस्यों ने स्वागत गान पेश कर की. मुख्य अतिथि एसीजेएम ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है.
मानसिक रोगियों को प्यार व स्नेह की जरूरत है. इनके प्रति हमें सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि मानसिक रोगियों से संबंधित 1987 में मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम बनाया गया है. मगर कानून ही हर समस्या का समाधान नहीं हो सकता. अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण ने कहा कि सेवा को समर्पण की भावना से करना चाहिए. लोग अपने लिए हमेशा जीते हैं. हमें दूसरों के लिए भी जीना सीखना चाहिए.
शिविर को अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महेश दारूका, रोटरी कप्लस के अध्यक्ष संजीव कालरा, विमल पचिशिया, इनरव्हील की सचिव रंजीता सेठ, अधिवक्ता कुमार रौशन, समाजसेवी सह इंडियन पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्मेद्र कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने जीवोदया की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी सेवा भावना आज के परिप्रेक्ष्य में अनूठी है. संचालन न्यायालय कर्मी रंजीत कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन जीवोदया की सिस्टर लीला ने किया.
ये थे मौजूद : मौके पर प्रीतम सिंह कालरा, कमल दारूका, मुन्ना सुल्तानिया, ज्योति संघई, अमरजीत छाबड़ा, वीणा भदानी, मंजू दारूका, शारदा देवी, मंजू संघई, माला दारूका, कविता दारूका, स्वाति दारूका, ज्योति पुजारा, दिव्यानी सोमानी, शालिनी सोमानी, राम अवतार शर्मा, कुमार पुजारा, जयराम सिंह, उमाशंकर जगनानी, ऋषभ दारूका, अजीत खाटुवाला, मनीष सूद, शैलेंद्र सिंह, सिस्टर ज्योतिष, विनीता, लुइस मेरी, सुषमा, रौशनी, सिल्पी, शोभा, रीना, लीना आदि मौजूद थे.
कई संगठनों ने दिया सहयोग : अग्रवाल समाज की ओर से बिस्कुट, फूड पैकेट, साबुन, सर्फ, टूथ पेस्ट, ब्रश दिये गये. वहीं रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब की ओर से व्हील चेयर, नाइटी, चप्पल, चूड़ा, रोटरी क्लब की ओर से कंबल व फल दिये गये. वहीं प्रीतम सिंह कालरा द्वारा 18000, रामप्रसाद सोनी द्वारा 1100 तथा कुमारा पुजारा, अमरजीत छाबड़ा, मंजू संघई, धर्मेद्र कुमार सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, जयप्रकाश नारायण, रामअवतार शर्मा ने भी सहयोग दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




