एकरारनामा से मुकर रहा डीवीसी प्रबंधन : महादेव

Updated at : 05 Jul 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
एकरारनामा से मुकर रहा डीवीसी प्रबंधन : महादेव

5कोडपी6संबोधित करते भाकपा जिला मंत्री महादेव राम.कोडरमा. आंगनबाड़ी केंद्र लरियाडीह में भाकपा अंचल कमेटी की बैठक केदार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर अंचल सचिव प्रकाश रजक ने विगत कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन ने झारखंड सरकार के साथ वर्ष 2008 में जो एकरारनामा […]

विज्ञापन

5कोडपी6संबोधित करते भाकपा जिला मंत्री महादेव राम.कोडरमा. आंगनबाड़ी केंद्र लरियाडीह में भाकपा अंचल कमेटी की बैठक केदार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर अंचल सचिव प्रकाश रजक ने विगत कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन ने झारखंड सरकार के साथ वर्ष 2008 में जो एकरारनामा किया था, उससे मुकर रहा है. एकरारनामा के मुताबिक 10 किलोमीटर की परिधि में नि:शुल्क बिजली देने, स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार व आरआर पॉलिसी के तहत आर्थिक लाभ देने की बात तय हुई थी. मगर डीवीसी विस्थापितों के साथ छल कर रहा है. प्रकाश रजक ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान संघर्ष से ही किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जब तक विस्थापित गांवों में 10 किलोमीटर के अंदर बिजली नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि कोडरमा पुलिस मनमानी कर रही है. इसके खिलाफ भी आंदोलन किया जायेगा. बैठक को कामेश्वर राणा, चुरामण दास, गीता देवी, सरयू दास, रेखा देवी आदि ने संबोधित किया. निर्णय लिया गया कि छह जुलाई से होने वाले प्लांट बंद कार्यक्रम में सैकड़ों लोग भाग लेंगे. मौके पर महेंद्र प्रसाद, महावीर सिंह, राजकिशोर सहाय, सहदेव राणा, नारायण रजक, छत्रधारी रजक, अनिल राणा, जुमनी खातून, गौरवा देवी, विमला देवी, जानकी देवी, कपूरनी खातून आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन कयूम अंसारी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola