मजदूरों के विकास पर सरकार का ध्यान नहीं : प्रेम

Updated at : 05 Jul 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों के विकास पर सरकार का ध्यान नहीं : प्रेम

5कोडपी5बैठक को संबोधित करते वक्ता.झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन की बैठक प्रतिनिधि, कोडरमा झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन तिलैया शाखा की बैठक रविवार को श्रम कल्याण केंद्र मैदान में हुई. अध्यक्षता निर्माण मजदूर यूनियन के शाखा सचिव शंभु पासवान ने की. यूनियन के शाखा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि निर्माण मजदूर देश में लगभग दस करोड़ […]

विज्ञापन

5कोडपी5बैठक को संबोधित करते वक्ता.झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन की बैठक प्रतिनिधि, कोडरमा झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन तिलैया शाखा की बैठक रविवार को श्रम कल्याण केंद्र मैदान में हुई. अध्यक्षता निर्माण मजदूर यूनियन के शाखा सचिव शंभु पासवान ने की. यूनियन के शाखा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि निर्माण मजदूर देश में लगभग दस करोड़ हैं, जो दिन भर शहर में रह कर कठिन परिश्रम कर के शहर को सुंदर बनाते हैं, मगर सरकार का इन मजदूरों पर नहीं है. मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाती है. राशन कार्ड, पेयजल, आवास, शिक्षा आदि के लाभ से ये वंचित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार श्रम कानून में संशोधन कर टाटा, बिड़ला, अडानी, अंबानी के हितों की रक्षा कर रही है. कमर तोड़ महंगाई में निर्माण मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 500 रुपये दैनिक होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड में मजदूरों की कल्याण राशि खर्च नहीं हो पा रही है. महिलाओं को प्रशिक्षण के बावजूद सिलाई मशीन का आवंटन नहीं हो पा रहा है. इन सवालों को लेकर 22 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक को राजेंद्र मेहता, तालेवर दास, नागेश्वर दास, उषा देवी, मंजू देवी, राजेंद्र पासवान, बालेश्वर राम, सहदेव दास, राजू दास, रविंद्र भारती आदि ने संबोधित किया. मौके पर पुरन कुमार, मनोज दास, सरिता देवी, कलावती देवी, महबूब आलम, प्रदीप राणा, महेंद्र पासवान, फुलवा देवी, सहदेव दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola