ग्रामीणों पावर हाउस से बिजली कटवा दी

4कोडपी13डोइयांडीह के ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों अंधेरे में रहेंगे, तो इस पावर हाउस से जुड़े सभी गांवों में भी अंधेरा रहेगा प्रदर्शन करते लोग.झुमरीतिलैया. डोइयांडीह के ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात गांव के समीप स्थित पावर हाउस का घेराव किया और वहां कार्यरत कर्मचारी से बिजली कटवा दिया. इससे आसपास के गांव में […]
4कोडपी13डोइयांडीह के ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों अंधेरे में रहेंगे, तो इस पावर हाउस से जुड़े सभी गांवों में भी अंधेरा रहेगा प्रदर्शन करते लोग.झुमरीतिलैया. डोइयांडीह के ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात गांव के समीप स्थित पावर हाउस का घेराव किया और वहां कार्यरत कर्मचारी से बिजली कटवा दिया. इससे आसपास के गांव में भी अंधेरा छाया रहा. ग्रामीणों का कहना था कि हम लोगों अंधेरे में रहेंगे, तो इस पावर हाउस से जुड़े सभी गांवों में भी अंधेरा रहेगा. ग्रामीणों ने कहा कि आज पूरी रात बिजली कटायी है. शीघ्र ही अनिश्चितकालीन बिजली कटवा दी जायेगा. लगभग दो माह पूर्व डोइयांडीह का ट्रांसफारमर जल गया था, जो आज तक नहीं बन पाया है. विद्युत विभाग में कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया. एसडीओ शेखर सुमन ने बताया कि हमारा टीआरडब्ल्यू अलग हो गया है और अभी निर्माणाधीन है. इस वजह से ट्रांसफारमर की कमी है. पूरे जिले में अभी 35 ट्रांसफारमर जला हुआ है. हम जल्द ही इसका समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं. बिजली बाधित कराने की बात पर उन्होंने कहा कि यह कानूनन अपराध है. इधर, इएसइ गोपाल चंद्र शीत ने लोगों से अपील किया है कि ट्रांसफारमर को लेकर लोग उग्र न हों. विभाग इसके लिए समाधान निकाल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




