ंबच्चों को दिया गया अंडा

3कोडपी2अंडा वितरण करते ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह.सतगावां. ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड के हलकुशा, कलीडीह, कटहरा, उत्तरी टोला, मरचोई, थनाही आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच अंडा का वितरण किया. उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे कुपोषण का शिकार न हों, इसके […]
3कोडपी2अंडा वितरण करते ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह.सतगावां. ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड के हलकुशा, कलीडीह, कटहरा, उत्तरी टोला, मरचोई, थनाही आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच अंडा का वितरण किया. उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे कुपोषण का शिकार न हों, इसके लिए इन्हें पौष्टिक भोजन जरूरी है. जन सहभागिता से इसे लागू कराना है. मौके पर सेविका सोनी कुमारी, सहायिका शांति देवी, ललिता कुमारी, नीला कुमारी, किरण कुमारी, शारदा कुमारी, चंपा देवी, बेबी कुमार उपस्थित थी.चंदवारा. पूर्वी व पश्चिमी पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहिया सीता देवी, कलावती देवी, सुशीला देवी, गायत्री देवी आदि ने 110 बच्चों के बीच अंडा का वितरण किया. सीता देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या चार पर वर्षों से सेविका का पद खाली है और सहायिका केंद्र का संचालन कर रही है. भवन का भी अभाव है. उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी सीडीपीओ व पर्यवेक्षिका को दे दी गयी है.मरकच्चो. ज्ञान विज्ञान समिति ने मरकच्चो रविदास टोला, जामू, पुरनानगर, विंडो मोह, खैरोन समेत दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच अंडा का वितरण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




