आंगनबाड़ी केंद्र में अंडा का वितरण

Updated at : 03 Jul 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में अंडा का वितरण

3कोडपी8डुमरडीहा आंगनबाड़ी केंद्र में अंडा बांटती सेविका.जयनगर. भोजन का अधिकार अधिनियम के तहत ज्ञान विज्ञान समिति ने शुक्रवार को डुमरडीहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (कोड संख्या 120) में अंडा वितरण अभियान चलाया. अंडा का वितरण सहिया साथी सरिता देवी व सेविका आशा देवी ने किया. सेविका आशा देवी ने कहा कि अंडा बच्चों, धातृ व गर्भवती […]

विज्ञापन

3कोडपी8डुमरडीहा आंगनबाड़ी केंद्र में अंडा बांटती सेविका.जयनगर. भोजन का अधिकार अधिनियम के तहत ज्ञान विज्ञान समिति ने शुक्रवार को डुमरडीहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (कोड संख्या 120) में अंडा वितरण अभियान चलाया. अंडा का वितरण सहिया साथी सरिता देवी व सेविका आशा देवी ने किया. सेविका आशा देवी ने कहा कि अंडा बच्चों, धातृ व गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार है. इसके सेवन से बच्चे कुपोषण मुक्त रहेंगे. उन्होंने उपस्थित माताओं से अपील की है कि वे अपने नन्हे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र व छह वर्ष के ऊपर के बच्चों को विद्यालय जरूर भेजें. मौके पर वार्ड सदस्य विंदवा देवी, सहायिका राधा देवी, मुन्ना यादव, मोहन कुमार राणा, राजेश यादव, मनोज यादव, संजय यादव, भुनेश्वर यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola