सिविल सर्जन ने एनएसवी रथ को किया रवाना

3कोडपी12रथ को रवाना करती सिविल सर्जन डा. मधुबाला राणा.कोडरमा बाजार. 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा को लेकर सिविल सर्जन डॉ मधुबाला राणा ने शुक्रवार को परिवार नियोजन से संबंधित एनएसवी रथ को रवाना किया. उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनसंख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है, जिससे कई […]
3कोडपी12रथ को रवाना करती सिविल सर्जन डा. मधुबाला राणा.कोडरमा बाजार. 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा को लेकर सिविल सर्जन डॉ मधुबाला राणा ने शुक्रवार को परिवार नियोजन से संबंधित एनएसवी रथ को रवाना किया. उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनसंख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है, जिससे कई तरह की समस्या उत्पन्न हो रही है. यदि इस पर रोक नहीं लगा, तो हमें कई कठिनाई होगी. उन्होंने बताया कि रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगा. मौके पर एसीएमओ डॉ आरसी सहाय, डीपीएम शमरेश सिंह, रूप लाल गोप, बालमुकुंद प्र यादव आदि थे. मलेरिया नियंत्रण को लेकर कार्यशाला मलेरिया नियंत्रण को लेकर कार्यशाला हुई. उदघाटन सिविल सर्जन डॉ मधुबाला राणा ने किया. सीएस ने कहा कि बरसात के मौसम में मलेरिया समेत अन्य मौसम जनित रोग फैलने की संभावना रहती है. समय रहते इस पर रोक जरूरी है. इस मौके पर एसीएमओ डॉ आरसी सहाय, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ एसके झा, डॉ अजीत कुमार मंडल, डॉ चंद्रमोहन, डॉ आशीष कुमार, डॉ एवी प्रसाद, डॉ रंजन कुमार, डॉ रमण कुमार, डीपीएम समरेश सिंह, जिला सलाहकार अंजली कुमारी, विवेकानंद शर्मा, शंकर कुमार, सुनील कुमार पंडित, शंभु कुमार, ललन कुमार, आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




