कोडरमा बैंक लूटकांड के दो अपराधी गिरफ्तार

Published at :30 Sep 2013 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा बैंक लूटकांड के दो अपराधी गिरफ्तार

कोडरमा (मदनपुर) : झारखंड के कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में बैंक लूटने वाले दो लुटेरों को औरंगाबाद के मदनपुर से गिरफ्तार किया गया. इनमें नीरज कुमार गया जिले के परैया थाने के पारा गांव व संतोष कुमार औरंगाबाद के ही कासमा थाना क्षेत्र के अपकी गांव के रहनेवाले हैं. इनके पास से तीन […]

विज्ञापन

कोडरमा (मदनपुर) : झारखंड के कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में बैंक लूटने वाले दो लुटेरों को औरंगाबाद के मदनपुर से गिरफ्तार किया गया. इनमें नीरज कुमार गया जिले के परैया थाने के पारा गांव संतोष कुमार औरंगाबाद के ही कासमा थाना क्षेत्र के अपकी गांव के रहनेवाले हैं. इनके पास से तीन कट्टा, दो कारबाइन, 42 कारतूस, एक लाख 50 हजार 500 रुपये और सात से आठ किलो सिक्का पुलिस ने बरामद किया.

इनकी गिरफ्तारी शनिवार रात करीब दो बजे मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहट मोड़ के समीप रामाशीष रविदास के घर से की गयी है. गिरफ्तारी में कोडरमा के डीएसपी जयनगर थाने के थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह मदनपुर थाने की पुलिस थी, लेकिन इस घटना में दोनों पुलिस के बीच एक चौंकाने वाली बात यह हुई कि कोडरमा पुलिस मदनपुर थाने की पुलिस को बरामद हथियार रुपये दे दिये और यह कह कर दोनों लुटेरों को अपने साथ ले गयी कि इन लुटेरों के एक और साथी को आमस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करना है.

लेकिन, रविवार को तीन बजे दिन तक कोडरमा पुलिस दोनों लुटेरों को लेकर वापस नहीं लौटी, तो पुलिस के बड़े पदाधिकारियों में खलबली मच गयी.

यह भी जानकारी मिली है कि आननफानन में मदनपुर इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष कोडरमा के लिए रवाना हुए हैं. अभी तक वह नहीं लौटे थे. इधर, दोनों लुटेरों की गिरफ्तारी इनके पास से बरामद हुए रुपये आग्नेयास्त्र की बरामदगी की पुष्टि एसडीपीओ अजय नारायण यादवने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola