कोडरमा में अस्पताल से नवजात की चोरी

Updated at : 24 Jun 2015 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा में अस्पताल से नवजात की चोरी

कोडरमा : रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित होली फैमिली अस्पताल से मंगलवार को एक नवजात को लेकर महिला फरार हो गयी. गिरिडीह स्थित राजधनवार के पुरनाडीह निवासी पंकज राय ने अपनी गर्भवती पत्नी संजू देवी को सोमवार को होली फैमिली अस्पताल में भरती कराया था. मंगलवार की सुबह 10 बजे संजू को ऑपरेशन से लड़का हुआ. […]

विज्ञापन

कोडरमा : रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित होली फैमिली अस्पताल से मंगलवार को एक नवजात को लेकर महिला फरार हो गयी. गिरिडीह स्थित राजधनवार के पुरनाडीह निवासी पंकज राय ने अपनी गर्भवती पत्नी संजू देवी को सोमवार को होली फैमिली अस्पताल में भरती कराया था. मंगलवार की सुबह 10 बजे संजू को ऑपरेशन से लड़का हुआ.

दिन में 1.15 बजे नवजात बच्चे को संजू देवी की सास सुदामा देवी लेकर वार्ड से बाहर निकली ही थी कि एक अनजान महिला ने बच्चे को संभालने के लिए गोद में मांगा. थोड़ी ही देर में बच्च लेनेवाली महिला वहां से फरार हो गयी. बच्च चोरी हो जाने पर अस्पताल के पास भीड़ जमा हो गयी.

परिजनों ने घटना की जानकारी कोडरमा पुलिस को दी. मौके पर एएसआइ सत्येंद्र सिंह पहुंचे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. इधर, अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उक्त महिला को एमटीइ के बेड नंबर 10 में भरती कराया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola