किन्नर के वेश में कर रहा था वसूली, गिरफ्तार

Updated at : 22 Jun 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
किन्नर के वेश में कर रहा था वसूली, गिरफ्तार

झुमरीतिलैया : किन्नर का वेश धर कर ट्रेन में यात्रियों से पैसा वसूलने का प्रचलन धनबाद-गया रेलखंड पर चल रहा है. आरपीएफ ने सोमवार को ऐसे ही एक बहरूपए को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया. आरपीएफ को सूचना मिली थी कि अरविंद कुमार (पिता दशरथ साव, निवासी मनईटांड़, थाना बैंक मोड़ धनबाद) किन्नर का […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : किन्नर का वेश धर कर ट्रेन में यात्रियों से पैसा वसूलने का प्रचलन धनबाद-गया रेलखंड पर चल रहा है. आरपीएफ ने सोमवार को ऐसे ही एक बहरूपए को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया. आरपीएफ को सूचना मिली थी कि अरविंद कुमार (पिता दशरथ साव, निवासी मनईटांड़, थाना बैंक मोड़ धनबाद) किन्नर का वेश धर कर यात्रियों से पैसा लेता है. आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

इसके अलावा आरपीएफ ने अन्य मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें सुरेंद्र साव पिता खूबी साव, निवासी करमा, छतरबर कोडरमा,विनय कुमार शर्मा पिता जगदीश शर्मा निवासी मड़ुआटांड़ तिलैया, वजीर पासवान पिता ईश्वर पासवान निवासी तरौन कोडरमा को रेलवे परिक्षेत्र में अनधिकृत रूप से टेंपो लगाने तथा सुरेंद्र सिंह (पिता बद्री सिंह, निवासी आजाद मुहल्ला) को अनधिकृत रूप से रेलवे परिक्षेत्र में घूमने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola