कोडरमा : प्लांट में ऊंचाई से गिरा इलेक्ट्रिशियन, मौत

Updated at : 12 Jun 2015 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा : प्लांट में ऊंचाई से गिरा इलेक्ट्रिशियन, मौत

जयनगर (कोडरमा) : बांङोडीह पावर प्लांट में काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन अशोक शर्मा (35) की काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से मौत हो गयी. वह चरकी पहरी का निवासी था. प्लांट की मेंटेनेस कंपनी एमजे इंजीनियरिंग में काम करता था. ऊपर से गिर कर वह घायल हो गया. रांची ले जाने के क्रम में […]

विज्ञापन

जयनगर (कोडरमा) : बांङोडीह पावर प्लांट में काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन अशोक शर्मा (35) की काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से मौत हो गयी. वह चरकी पहरी का निवासी था. प्लांट की मेंटेनेस कंपनी एमजे इंजीनियरिंग में काम करता था.

ऊपर से गिर कर वह घायल हो गया. रांची ले जाने के क्रम में हजारीबाग के पास उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने प्लांट के गेट नंबर एक को जाम कर धरना-प्रदर्शन किया.

ये लोग मृतक के परिजनों को 15 लाख मुआवजा व एक सदस्य को डीवीसी में पक्की नौकरी की मांग कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान सीआइएसएफ के जवानों व ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में दामोदर यादव व सुनील यादव घायल हो गये. ग्रामीणों ने डीवीसी के अधिकारी अजय कुमार के साथ धक्का- मुक्की की.

मौके पर विधायक प्रो जानकी यादव, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, माले राज्य कमेटी के सदस्य श्याम देव यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. देर शाम तक लोगों का विरोध- प्रदर्शन जारी था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola