रिंग रोड में पेयजल की व्यवस्था की मांग

Updated at : 31 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
रिंग रोड में पेयजल की व्यवस्था की मांग

जयनगर. युवा समाजसेवी उमेश यादव व अरुण कुमार यादव ने डीवीसी प्रबंधन द्वारा बनाये गये रिंग रोड में पेयजल व्यवस्था के तहत जगह-जगह पर एसआइपी द्वारा चापाकल लगाने की मांग की है. श्री यादव ने कहा है कि 32 गांव के लोग इस रिंग रोड में सफर करते हैं, मगर पूरे रिंग रोड में एक […]

विज्ञापन

जयनगर. युवा समाजसेवी उमेश यादव व अरुण कुमार यादव ने डीवीसी प्रबंधन द्वारा बनाये गये रिंग रोड में पेयजल व्यवस्था के तहत जगह-जगह पर एसआइपी द्वारा चापाकल लगाने की मांग की है. श्री यादव ने कहा है कि 32 गांव के लोग इस रिंग रोड में सफर करते हैं, मगर पूरे रिंग रोड में एक भी चापानल नहीं है.

ऐसे में राहगीरों को रिंग रोड में पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है. इन्हें पानी करियावां, कंद्रपडीह अथवा फोर लेन चौक पर ही मिल पाता है. श्री यादव ने मांग की है कि उपरोक्त गांव के उस मोड़ पर जो रिंग रोड में जाकर मिलता है, वहां चापाकल लगाया जाये. मांग करनेवाले अन्य लोगों में उप मुखिया शिव कुमार यादव, खूबलाल यादव, चिंतामणि यादव, अजय यादव, जयचंद दास, राजेश सिंह के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola