धरना की तैयारी जोरों पर

Updated at : 31 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
धरना की तैयारी जोरों पर

जयनगर. बांझेडीह विस्थापित छात्र संघ की ओर से विस्थापित छात्र बेरोजगार सहित अन्य विस्थापितों के सवाल पर 10 जून को धरना दिया जायेगा. इसकी तैयारी जोरों पर है. संघ के नेता चंदन किशोर पांडेय व राजकुमार साव के नेतृत्व में संघ के लोग 32 विस्थापित गांवों में घूम-घूम कर उनकी समस्याओं को संग्रह कर रहे […]

विज्ञापन

जयनगर. बांझेडीह विस्थापित छात्र संघ की ओर से विस्थापित छात्र बेरोजगार सहित अन्य विस्थापितों के सवाल पर 10 जून को धरना दिया जायेगा. इसकी तैयारी जोरों पर है. संघ के नेता चंदन किशोर पांडेय व राजकुमार साव के नेतृत्व में संघ के लोग 32 विस्थापित गांवों में घूम-घूम कर उनकी समस्याओं को संग्रह कर रहे हैं. लोगों से धरना को सफल बनाने की अपील की जा रही है. श्री पांडेय ने बताया कि लोक लुभावन वादा के साथ लोगों की जमीन ली गयी, प्लांट का शिलान्यास हुआ, विद्युत उत्पादन भी शुरू हुआ, मगर विस्थापित आज अपने को छला सा महसूस कर रहे हैं. विस्थापितों को उनका हक व अधिकार दिलाने के नाम पर कई समिति व कमेटी बनी, मगर इन्होंने भी डीवीसी प्रबंधन की मिलीभगत से विस्थापितों को छलने का काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola