चिकित्सा पदाधिकारी की हाजिरी काटी, बीपीओ से स्पष्टीकरण

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया मरकच्चो. उपायुक्त छवि रंजन ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय की उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए मनरेगा बीपीओ राहुल कुमार से बगैर सूचना के पिछले […]
उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया मरकच्चो. उपायुक्त छवि रंजन ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय की उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए मनरेगा बीपीओ राहुल कुमार से बगैर सूचना के पिछले दा माह से ड्यूटी से गायब रहने पर स्पष्टीकरण मांगने की बात कही. डीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर आउटडोर उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय कुमार की उपस्थित नहीं रहने पर तीन दिन की हाजिरी काटने का निर्देश दिया. वहीं प्रखंड से धर्मेंद्र राम के बगैर सूचना के गायब रहने पर उनकी भी एक दिन की हजारी काटी. वहीं जेएलएम संगीता खाखा द्वारा एडवांस हाजिरी बनाये जाने पर नाराजगी जतायी. नेत्र सहायक शंभु प्रसाद व स्वास्थ्य सेवक राकेश खलको के अनुपस्थित रहने की बात पर ड्यूटी पर तैनात लिपिक वीरमणि प्रताप द्वारा बिना छुट्टी के स्वीकृति का आवेदन दिया. उपायुक्त श्री रंजन ने प्रखंड के दरदाही स्थित लगभग 28 एकड़ सरकारी भूमि का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला भूअर्जन पदाधिकारी शारदानंद देव, डीआरडीए निदेशक किरण बाला, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, सीओ संदीप कुमार मधेसिया, सीआइ जीवन राम, मुखिया पोखराज गुप्ता, समाजसेवी डॉ जावेद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




