यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Updated at : 29 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

सतगावां. प्रखंड के टेहरो गांव में शुक्रवार को पांच दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी यज्ञ सह दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अलकुशा, पंचमोह, समलडीह, बासोडीह, बरियारडीह, मरचोई होते हुए मैसरवा नदी पहुंचे. यहां से कलश में जल भर वापस यज्ञ मंडप पहुंचे. यज्ञ […]

विज्ञापन

सतगावां. प्रखंड के टेहरो गांव में शुक्रवार को पांच दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी यज्ञ सह दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अलकुशा, पंचमोह, समलडीह, बासोडीह, बरियारडीह, मरचोई होते हुए मैसरवा नदी पहुंचे. यहां से कलश में जल भर वापस यज्ञ मंडप पहुंचे. यज्ञ के आयोजनकर्ता प्रदीप यादव, राजेंद्र यादव व राजेश यादव ने बताया कि दुर्गा मंडप का जीर्णोद्धार किया है. इसी को लेकर यज्ञ आयोजित किया गया है. कलश यात्रा में जिप सदस्य बिंदु कुमारी, झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुनील यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. यज्ञ में वाराणसी से आयी किरण शास्त्री का प्रवचन होगा. यज्ञ को सफल बनाने में राम स्वरूप यादव, भुनेश्वर यादव, रघुनंदन यादव, रंजन यादव, अरुण यादव, शिवबालक यादव, सुरेंद्र यादव आदि लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola