यज्ञ में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी

डोमचांच. झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को फुलवरिया में चल रहे यज्ञ में शामिल हुए. उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर प्रसाद ग्रहण किया. परिक्रमा के दौरान श्री मरांडी ने क्षेत्र के अमन चैन व सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान पुरनाडीह चौक पर उनका स्वागत किया गया. श्री मरांडी ने कहा कि आम […]
डोमचांच. झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को फुलवरिया में चल रहे यज्ञ में शामिल हुए. उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर प्रसाद ग्रहण किया. परिक्रमा के दौरान श्री मरांडी ने क्षेत्र के अमन चैन व सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान पुरनाडीह चौक पर उनका स्वागत किया गया. श्री मरांडी ने कहा कि आम समस्याओं के लिए सरकार जिम्मेवार है.
बिजली समस्या पर उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में विभाग के जीएम से बात करेंगे. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य देवेंद्र कुमार मेहता, संजय सिंह धारावी, भीम साव, सुरेंद्र मेहता, कृष्ण मुरारी मेहता, बैजनाथ मेहता, अंगलाल राम, धीरन सिंह, जयप्रकाश मेहता, कपिल सिन्हा, शिवनंदन मेहता, सुरेश यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




