पीडि़त परिवार से मिलीं शिक्षा मंत्री

मरकच्चो. राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव सोमवार की देर शाम कादोडीह पहुंचीं. उ मध्य विद्यालय कादोडीह में पेड़ की डाली गिरने से मृत द्वितीय की छात्रा डॉली व घायल चतुर्थ की छात्रा रोशनी के परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया. परिजनों व विद्यालय के छात्रों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा […]
मरकच्चो. राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव सोमवार की देर शाम कादोडीह पहुंचीं. उ मध्य विद्यालय कादोडीह में पेड़ की डाली गिरने से मृत द्वितीय की छात्रा डॉली व घायल चतुर्थ की छात्रा रोशनी के परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया. परिजनों व विद्यालय के छात्रों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन से बड़ी चूक हुई है.
वे इस मामले की जांच करा कर कार्रवाई करेंगी. भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए पूरे प्रदेश के डीएसइ व डीइओ के साथ बैठक करेंगी. ग्रामीणों ने मृतक के पिता को चतुर्थ वर्गीय नौकरी देने की मांग की. इस पर मंत्री ने कहा कि इसमें नौकरी का प्रावधान नहीं है परंतु पीडि़त परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलायी जायेगी. बाद में मंत्री ढुवाडीह में चल रहे यज्ञ में शामिल हुईं. मौके पर अरुण यादव, सकलदेव सिंह, विजय यादव, डॉ निजाम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




