मतदान के प्रति किया जागरूक (फोटो)

24कोडपी16नाटक पेश करते कलाकार.प्रतिनिधिकोडरमा. स्वयंसेवी संस्था समर्पण की ओर से चलायी जा रही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ. कलाकारों ने अभियान के अंतिम दिन तिलैया शहर के वार्ड नंबर 22, 23 एवं 24 में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वोट की महत्ता की जानकारी दी. कलाकारों ने न नशे से, न नोट […]
24कोडपी16नाटक पेश करते कलाकार.प्रतिनिधिकोडरमा. स्वयंसेवी संस्था समर्पण की ओर से चलायी जा रही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ. कलाकारों ने अभियान के अंतिम दिन तिलैया शहर के वार्ड नंबर 22, 23 एवं 24 में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वोट की महत्ता की जानकारी दी. कलाकारों ने न नशे से, न नोट से किस्मत बदलेगी वोट से, बहकावे में तुम कभी न आना, सोच-समझ कर बटन दबाना, वोट के दिन जो सोयेगा, वो पांच वर्ष मौका खोयेगा. युवा हो तुम देश की शान, जागो, उठो करो मतदान, जागरूक समाज की होगी तभी पहचान, जब होगा शत-प्रतिशत मतदान, छोड़कर अपने सारे काम, पहलेे चलो करें मतदान, करे तिलैया का जो उत्थान, करें उसी को मतदान, वोट देना गर्व है, जनता का यह पर्व है, मतदान से मत घबराओ, नागरिकता का फर्ज निभाओ़.़.़.़.़.़.़.़जैसे कई आर्कषक नारों व विचारों के साथ मतदाताओं को जागरूक करने का सफल प्रयास किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय का विशेष सहयोग रहा. वहीं कलाकारों में मुख्य रूप से दिनेश कुमार, राजकुमार, हबीब नाज, गौरी महतो, रजनी, ललिता, मोनू, दीपक कुमार, सुलेंद्र, पार्वती, आदि की भूमिका सराहनीय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




