चंदवारा में पीट कर भाई को मार डाला

चंदवारा (कोडरमा) : चंदवारा थाना क्षेत्र की सुदूरवर्ती पंचायत बेंदी के चोरी चट्टान गांव में मामूली विवाद के बाद सगे भाई लोकनाथ सिंह (32) की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने में आरोपी गंगा सिंह के बेटे हरिहर सिंह ने भी साथ दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना […]
चंदवारा (कोडरमा) : चंदवारा थाना क्षेत्र की सुदूरवर्ती पंचायत बेंदी के चोरी चट्टान गांव में मामूली विवाद के बाद सगे भाई लोकनाथ सिंह (32) की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने में आरोपी गंगा सिंह के बेटे हरिहर सिंह ने भी साथ दिया.
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर चंदवारा थाना में लोकनाथ के पिता लाला सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
रात में घायल किया, सुबह हत्या कर दी : जानकारी के अनुसार, लोकनाथ सिंह व गंगा सिंह के बीच गत शुक्रवार को ढ़िबरा चुनने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई.
रात में लोकनाथ सिंह बुरी तरह घायल हो गया था. पर सुबह में फिर से उसके साथ मारपीट की गयी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, एएसआइ एनके मिश्र गांव पहुंचे. शव को कब्जे में लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




