भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगा : रविशंकर

झुमरीतिलैया. बिरसोडीह के मुखिया रविशंकर यादव जमानत पर रिहा हो गये है. उनके रिहा होने पर पंचायत के ग्रामीणों ने सरकारी बस पड़ाव परिसर में श्री यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया. मुखिया श्री यादव ने कहा कि उन्होंने गांव के डीलर की कालाबाजारी पकड़ी थी. उसमें जांच हुई और दुकान सस्पेंड हुआ. इसके विरोध […]
झुमरीतिलैया. बिरसोडीह के मुखिया रविशंकर यादव जमानत पर रिहा हो गये है. उनके रिहा होने पर पंचायत के ग्रामीणों ने सरकारी बस पड़ाव परिसर में श्री यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया. मुखिया श्री यादव ने कहा कि उन्होंने गांव के डीलर की कालाबाजारी पकड़ी थी. उसमें जांच हुई और दुकान सस्पेंड हुआ.
इसके विरोध में एक साजिश के तहत उन पर झूठा मुकदमा किया गया. उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास था और इसी विश्वास के कारण उन्होंने आत्मसमर्पण किया था. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व कालाबाजारी के विरोध में उनकी लड़ाई जारी रहेगी. मौके पर जीवलाल यादव, किशोरी यादव, नंद किशोर दास, नूर मोहम्मद, रफीक अंसारी, इस्लाम मियां, ईश्वर यादव, विजय यादव, राजू यादव, मथुरा यादव, महेंद्र साव, अशोक यादव, संजय यादव, कारू यादव, महेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




