बालू घाटों की नीलामी का किया विरोध

जयनगर. प्रखंड के ग्राम करियावां के ग्रामीणों ने डीसी को एक ज्ञापन देकर बालू घाटों की होने वाली नीलामी का विरोध किया है. ग्रामीणों का कहना है कि करियावां के सभी बालू घाटों की नीलामी 22 अगस्त 2014 को हो चुकी है. उक्त नीलामी कार्यपालक दंडाधिकारी सुदर्शन मुर्मु की उपस्थिति में हुई थी. इसमें सर्वाधिक […]
जयनगर. प्रखंड के ग्राम करियावां के ग्रामीणों ने डीसी को एक ज्ञापन देकर बालू घाटों की होने वाली नीलामी का विरोध किया है. ग्रामीणों का कहना है कि करियावां के सभी बालू घाटों की नीलामी 22 अगस्त 2014 को हो चुकी है. उक्त नीलामी कार्यपालक दंडाधिकारी सुदर्शन मुर्मु की उपस्थिति में हुई थी.
इसमें सर्वाधिक बोली 2, 26, 600 लगा कर अर्जुन यादव निवासी कुसाहन ने बंदोबस्ती ली थी, मगर अभी तक उस पर कोई पहल नहीं हुई है और पुन: उन्हीं बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गयी है. नीलामी की तिथि 15 मई निर्धारित की गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि पहले जिसके नाम से नीलामी हुई थी, उसे मान्य कर आगे की कार्रवाई की जाये. मांग करने वालों में अर्जुन यादव, लाखपत यादव, चंदन वर्णवाल, बिहारी यादव, कालेश्वर सिंह आदि के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




