सड़क हादसे में मां व बच्चे की मौत

डोमचांच : कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर समुद्री आहर के निकट शनिवार शाम पत्थर लदे ट्रक की बाइक से टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार पूजा देवी और उसके छह माह के बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के डोरंडा निवासी प्रकाश मोदी अपनी पत्नी पूजा देवी और बच्चों के साथ बाइक […]
डोमचांच : कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर समुद्री आहर के निकट शनिवार शाम पत्थर लदे ट्रक की बाइक से टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार पूजा देवी और उसके छह माह के बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के डोरंडा निवासी प्रकाश मोदी अपनी पत्नी पूजा देवी और बच्चों के साथ बाइक (जेएच-11 एम-5742) से डोरंडा की ओर जा रहे थे.
इसी क्रम में सामने से आ रहे पत्थर लदे ट्रक (जेएच-12डी-0789) ने बाइक को टक्कर मार दी. पूजा देवी व उसके छह माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना में प्रकाश मोदी घायल हो गये. उनकी पांच साल की बेटी साक्षी बाल-बाल बची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




