उम्मीदवारी को लेकर नहीं दिखी थी मारामारी

इतिहास के झरोखे सेकोडरमा नगर पंचायत चुनावप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बार फिर सरगरमी है, पर जिस तरह उम्मीदवारी को लेकर वर्ष 2010 में झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र में मारामारी देखने को मिली थी, उस तरह कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में नहीं दिखी था. यहां के कुल 12 वार्डों में से […]
इतिहास के झरोखे सेकोडरमा नगर पंचायत चुनावप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बार फिर सरगरमी है, पर जिस तरह उम्मीदवारी को लेकर वर्ष 2010 में झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र में मारामारी देखने को मिली थी, उस तरह कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में नहीं दिखी था. यहां के कुल 12 वार्डों में से शुरुआत के चार वार्ड में उम्मीदवारी को लेकर ज्यादा प्रतिस्पर्धा नहीं दिखी थी. यहां से चार या पांच उम्मीदवार ही मैदान में थे, जबकि झुमरीतिलैया नगर पर्षद में एक-एक वार्ड से 15 उम्मीदवार तक सामने थे. यही कारण है कि नगर पंचायत क्षेत्र में उतना कड़ा मुकाबला चार वार्डों में नहीं हुआ. वार्ड एक के पार्षद अमित अनुराग 38 वोट से जीते थे, तो वार्ड दो की पार्षद रफत साहिन 44 वोट से. वहीं वार्ड तीन से पार्षद मोसरत प्रवीण 52 मतों से विजयी रही थी. वार्ड नंबर चार से पार्षद साहिना प्रवीण 21 मत से जीती थी.वर्ष 2010 का चुनाव परिणामवार्ड नंबर : वार्ड एक के विजेता रहे अमित अनुराग को 138, दूसरे स्थान पर रहे सचिन कुमार को 108, मदन मोहन कुमार को 60, मनोज रजवार को 71 व शौर्य दास को 76 मत मिले थे.वार्ड नंबर दो : यहां से विजेता रही रफत साहिन को 126, दूसरे स्थान पर रही निर्मला देवी को 82, अर्चना सिंह को 80, बेबी बरकत को 41 व वंदना सिन्हा को 77 मत प्राप्त हुए थे.वार्ड नंबर तीन : विजेता रही मोसरत प्रवीण को 340, दूसरे स्थान पर रही जोहरा खातून को 288, शमीमा खानम को 160 व समियारा प्रवीण को 114 मत मिले थे.वार्ड नंबर चार : विजेता रही साहिना प्रवीण को 203, दूसरे स्थान पर रही सगुफा प्रवीण को 182, कमलावती देवी को 118, नीलम सिन्हा को 144 व रसीदा खातून को 132 मत प्राप्त हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




