अन्नपूर्णा देवी ने की मतदाता सूची में सुधार की मांग

कोडरमा. पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आयुक्त को ज्ञापन देकर मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी में सुधार की मांग की है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि झुमरीतिलैया नगर पर्षद व कोडरमा नगर पंचायत की मतदाता सूची में व्यापक गड़बड़ी की शिकायत जनता की ओर से आ रही है. इस बाबत जिला निर्वाची पदाधिकारी को […]
कोडरमा. पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आयुक्त को ज्ञापन देकर मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी में सुधार की मांग की है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि झुमरीतिलैया नगर पर्षद व कोडरमा नगर पंचायत की मतदाता सूची में व्यापक गड़बड़ी की शिकायत जनता की ओर से आ रही है. इस बाबत जिला निर्वाची पदाधिकारी को कई बार सूचना दी गयी, मगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग में भी शिकायत की गयी है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको मतदान का अधिकार मिले, आयोग भी चाहता है. लेकिन इसके लिए मतदाता सूची में सुधार जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




