मतदाता सूची में गड़बड़ी का एक और मामला

Updated at : 04 May 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची में गड़बड़ी का एक और मामला

कोडरमा. नगर निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने का सिलसिला जारी है. अब और भी चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं. मतदाता सूची में कई वार्ड में ऐसा हुआ है कि पति किसी वार्ड के मतदाता हैं, तो पत्नी किसी अन्य वार्ड की. यही नहीं दो सगे भाई अलग-अलग वार्ड […]

विज्ञापन

कोडरमा. नगर निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने का सिलसिला जारी है. अब और भी चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं. मतदाता सूची में कई वार्ड में ऐसा हुआ है कि पति किसी वार्ड के मतदाता हैं, तो पत्नी किसी अन्य वार्ड की. यही नहीं दो सगे भाई अलग-अलग वार्ड के मतदाता बना दिये गये हैं. ऐसे में मतदाता सूची पर सवाल उठने लगे हैं. वार्ड नंबर 14 के संभावित प्रत्याशी शंभु पासवान व 25 के अमरजीत कौर, माले नगर सचिव चरणजीत सिंह, जन संस्कृति मंच के संयोजक नागेश्वर प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है. उन्होंने मतदाता सूची में सुधार की मांग की है. उन्होंने कहा है कि वार्ड नंबर 26 के मतदाताओं को वार्ड नंबर 25 का मतदाता बना दिया गया है, जिससे उनका बूथ स्थल पुराने बूथ से दो किलोमीटर दूर चला गया है. वहीं वार्ड नंबर 24 के मतदाताओं को वार्ड नंबर 22 में करने से उनका बूथ तीन किलोमीटर दूर हो गया है. कहीं-कहीं तो पत्नी वार्ड नंबर 25 की मतदाता है, तो पति वार्ड नंबर 26 के मतदाता हैं. वहीं वार्ड नंबर 26 के दो भाई में से एक 26 का तथा दूसरा वार्ड नंबर 27 का मतदाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola