झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर मशाल जूलूस

Updated at : 03 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर मशाल जूलूस

झुमरीतिलैया: झाविमो व अन्य विपक्षी दलों द्वारा चार मई को आहूत झारखंड बंद को लेकर रविवार की शाम शहर के झंडा चौक में मशाल जुलूस निकाला गया. झाविमो के इस प्रदर्शन को राजद, जदयू,सपा व अन्य दलों का समर्थन मिला है. केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल व अन्य नीतियों के विरोध में सोमवार को […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: झाविमो व अन्य विपक्षी दलों द्वारा चार मई को आहूत झारखंड बंद को लेकर रविवार की शाम शहर के झंडा चौक में मशाल जुलूस निकाला गया. झाविमो के इस प्रदर्शन को राजद, जदयू,सपा व अन्य दलों का समर्थन मिला है. केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल व अन्य नीतियों के विरोध में सोमवार को शहर में बंद के साथ ही रोड जाम व रेल चक्का जाम किया जायेगा.

मशाल जुलूस में सरकार विरोधी नारे लगाये गये. इस मौके पर झाविमो नेता खालीद खलील, झाविमो जिलाध्यक्ष वेदू साव, भीम साव,राजद के सुदर्शन यादव, सुबोध यादव, शैलेश कुमार शोलू, संजय शर्मा, सौदागर सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola