महायज्ञ के चौथे दिन नगर भ्रमण

Updated at : 29 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
महायज्ञ के चौथे दिन नगर भ्रमण

फोटो – 29 कोडपी 19 व 20शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु. कोडरमा बाजार. दुधीमाटी स्थित न्यू विवेकानंद कॉलोनी में चल रहे श्री श्री 108 शिव प्राण प्रतिष्ठा पंचायतन महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार को नगर भ्रमण किया गया. इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. ध्वजाधारी आश्रम पहुंचने पर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद […]

विज्ञापन

फोटो – 29 कोडपी 19 व 20शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु. कोडरमा बाजार. दुधीमाटी स्थित न्यू विवेकानंद कॉलोनी में चल रहे श्री श्री 108 शिव प्राण प्रतिष्ठा पंचायतन महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार को नगर भ्रमण किया गया. इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. ध्वजाधारी आश्रम पहुंचने पर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद श्रद्धालुओं ने थाना के समीप स्थित शिव मंदिर, सहाना रोड स्थित शिव मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए कोडरमा बाजार का भ्रमण किया. समस्त धार्मिक अनुष्ठान यज्ञाचार्य दिगंबर शास्त्री की देख-रेख में संपन्न हुआ. बोकारो से आयी डॉली ग्रुप बैंजो तासा पार्टी की धुन पर जुलूस में शामिल लोग झूमते रहे. रंग बिरंगे परिधान पहने श्रद्धालु हाथों में ध्वज लिए चल रहे थे. इस दौरान जय श्री राम, हर-हर महादेव व ओम नम: शिवाय के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. यज्ञ स्थल पर परिक्रमा के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. इस मौके पर यज्ञ समिति के सुनील सिंह, राजेश सिंह, संजय कुमार, सुमन कुमार, अश्विनी कुमार, आशीष कुमार सिन्हा, रविकांत तिवारी, राजीव कुमार, मनोज झा, कुमार संजय, रंजीत सिन्हा, जितेंद्र सिंह, सियाराम सिंह, संगीता देवी, उषा देवी, पुष्पा देवी, गुडि़या देवी, आरती देवी, लिली देवी, कंचन वर्णवाल, रजनी देवी, कौसल्या देवी, मोनी देवी, प्रकाश, राजेंद्र, राजेश सिंह, गुड्डू, रामचंद्र ठाकुर, जितेंद्र आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola