निविदा पर रोक लगाने की मांग

Updated at : 19 Apr 2015 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
निविदा पर रोक लगाने की मांग

कोडरमा : निकाय चुनाव की आहट के बीच झुमरीतिलैया नगर पर्षद प्रशासन वार्डो में योजनाओं की रेवड़ी बांट कर चुनाव को प्रभावित करने में जुटा है. करोड़ों की योजनाओं की निविदा निकालने की तैयारी भी चल रही है. यह आरोप लगाते हुए जनाधिकार मंच के संयोजक राजकुमार सिन्हा ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व नगर […]

विज्ञापन
कोडरमा : निकाय चुनाव की आहट के बीच झुमरीतिलैया नगर पर्षद प्रशासन वार्डो में योजनाओं की रेवड़ी बांट कर चुनाव को प्रभावित करने में जुटा है. करोड़ों की योजनाओं की निविदा निकालने की तैयारी भी चल रही है. यह आरोप लगाते हुए जनाधिकार मंच के संयोजक राजकुमार सिन्हा ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व नगर पर्षद बोर्ड द्वारा 34़5 करोड़ रुपये की योजना पारित की गयी है.
पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ने यथाशीघ्र निविदा निकालने के संकेत भी दिये हैं. वहीं बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने को है. मई माह में चुनाव भी संभावित है. इस परिस्थिति में योजना की राशि की लूट के साथ-साथ चुनाव को प्रभावित करने की आशंका बन रही है. उन्होंने कहा कि निर्मित योजनाएं काफी निम्न स्तर की है.
फर्जी आमसभा के जरिए योजनाओं का चयन किया गया है.कार्य के पूर्व योजनाओं का डिस्प्ले नहीं किया जाता है. लूट के लिए कई गैर उपयोगी योजनाओं को उतारा गया है. वहीं ड्रेनेज निर्माण, पर्षद भवन, पेयजल पाइप लाइन का विस्तार आदि योजनाओं पर गंभीरता नहीं दिख रही है. जिला प्रशासन से उन्होंने प्रस्तावित निविदा पर रोक लगाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola