भक्ति संध्या में भजन पर झूमे दर्शक

Updated at : 19 Apr 2015 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
भक्ति संध्या में भजन पर झूमे दर्शक

झुमरीतिलैया : अड्डी बंगला रोड स्थित नवल बगड़िया के आवास पर शुक्रवार की रात श्री राणी सती भक्त समिति के तत्वावधान में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न देवी देवताओं का दरबार लगाया गया. अलौकिक श्रृंगार के साथ अखंड ज्योत का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गणोश वंदना से हुई. […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : अड्डी बंगला रोड स्थित नवल बगड़िया के आवास पर शुक्रवार की रात श्री राणी सती भक्त समिति के तत्वावधान में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न देवी देवताओं का दरबार लगाया गया. अलौकिक श्रृंगार के साथ अखंड ज्योत का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत गणोश वंदना से हुई. इसके बाद प्रदीप कंदोई ने कीर्तन की है रात बाबा.. रेखचंद जैन ने सिलसिला ये टूटने नहीं चाहिए.. राकेश सिंह ने तारीफ तेरी निकली है दिल से..गोपी अग्रवाल ने देना है तो दिजिये.. तथा पदमावती सिंह के ने मां तेरा श्रृंगार प्यारा लेगे.. गा कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
मौके पर कैलाश चौधरी, उमा शंकर जगनानी, महेंद्र सिंह, श्याम चौधरी, संदीप हिसारिया, अनूप खाटुवाला, किशन चौधरी, मनोज चौधरी, सुनील गुटगुटिया, दीपक बंसत, विपुल बगड़िया, संदीप संघई, अमित खेतान, मनोज लड्ढा, गोपाल चौधरी, शशि चंदेल, मोदी कुमार, किशोर पांडेय आदि थे. कार्यक्रम का समापन आरती व स्तुति के साथ हुआ. भक्त समिति के द्वारा 29 अप्रैल को कोडरमा रेलवे स्टेशन स्थित काली मंदिर में कार्यक्रम होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola