शिवलाल के परिश्रम से आयी हरियाली

Updated at : 10 Apr 2015 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
शिवलाल के परिश्रम से आयी हरियाली

जयनगर : मन में लगन हो तो अथक परिश्रम से हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. इसे साबित कर दिखाया है चुटियारो के 50 वर्षीय किसान शिवलाल साव ने. श्री साव ने साढ़े सात कट्टा जमीन को सींच कर जेठुआ सब्जी भिंडी, मिर्च, करेला, कद्दू, खीरा व ककड़ी लगाया है. कल तक जो जमीन […]

विज्ञापन
जयनगर : मन में लगन हो तो अथक परिश्रम से हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. इसे साबित कर दिखाया है चुटियारो के 50 वर्षीय किसान शिवलाल साव ने.
श्री साव ने साढ़े सात कट्टा जमीन को सींच कर जेठुआ सब्जी भिंडी, मिर्च, करेला, कद्दू, खीरा व ककड़ी लगाया है. कल तक जो जमीन बंजर थी वहां आज हरियाली देखने लायक है. शिवलाल ने बताया कि बहुत सोच समझ कर उसने खेती को व्यवसाय बनाने की ठानी. दो वर्ष पूर्व उक्त भूखंड पर उसने मनरेगा से कूप का निर्माण कराया और उसी से सिंचाई कर खेती शुरू की.
आज वह अपनी सफलता से खुश है. शिवलाल की मानें तो इस वर्ष सब्जियों का बेहतर उत्पादन होगा व सब्जी बेच कर अच्छा मुनाफा होगा. शिवलाल की सफलता देखकर अगल बगल के लोगों ने भी अपने खेतों में सब्जी लगाना शुरू कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola