बरकट्ठा में सात क्रशर सील

Updated at : 02 Apr 2015 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
बरकट्ठा में सात क्रशर सील

बरकट्ठा : बरकट्ठा में चल रहे अवैध क्रशर को रोकने के लिए खनन विभाग ने बुधवार को छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान जिला खनन पदाधिकारी नारायण राम व बरही एसडीओ ज्योत्सना सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. अधिकारियों ने प्रखंड के ग्राम कुमरडीहा में चल रही पांच अवैध क्रशर मशीन को सील कर दिया. जबकि […]

विज्ञापन
बरकट्ठा : बरकट्ठा में चल रहे अवैध क्रशर को रोकने के लिए खनन विभाग ने बुधवार को छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान जिला खनन पदाधिकारी नारायण राम व बरही एसडीओ ज्योत्सना सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. अधिकारियों ने प्रखंड के ग्राम कुमरडीहा में चल रही पांच अवैध क्रशर मशीन को सील कर दिया. जबकि कई वाहनों को जब्त किया है.
इसमे सुखदित सिंह गांधी की हिल्स ट्रेडर्स, राजकुमार साव की दो क्रशर तथा रामलखन गोप का मां वैष्णो स्टोन चिप्स की दो क्रशर को सील किया गया है. अधिकारियों ने रामलखन स्टोन वर्क्‍स से बिना नंबर की एक जेसीबी तथा हिल्स ट्रेडर्स से हाइवा, लोडर व पेलोडर मशीन कुल आठ वाहन को जब्त किया है. अवैध क्रशर संचालकों तथा गाड़ी व मशीन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.
कोडरमा में झारखंड एक्सप्लोसिव मैगजीन सील
कोडरमा : जिले के दो एक्सप्लोसिव मैगजीन में एसपी वाइएस रमेश ने छापामारी की. इस दौरान जानकारी उपलब्ध नहीं कराने के कारण झारखंड एक्सप्लोसिव मैगजीन को सील कर दिया गया. एसपी श्री रमेश ने बताया कि बैजनाथ एक्सप्लोसिव मैगजीन (डोमचांच के बसंत तिवारी का है) का स्टॉक रजिस्टर मिलान करने तथा उक्त डीलर द्वारा कहां-कहां और कितने विस्फोटक पदार्थो की आपूर्ति की गयी है की जांच के लिए अधिकारियों को लगाया गया है. वहीं झारखंड एक्सप्लोसिव मैगजीन को छापामारी के दौरान सील कर दिया गया. उक्त मैगजीन में उपलब्ध पावर जेल और डेटोनेटर की जब्ती सूची बना ली गयी है. उन्होंने बताया कि इस तरह की छापामारी अभी जारी रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola