मनरेगा पर लगा प्रखंडस्तरीय कार्यशाला

Updated at : 24 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा पर लगा प्रखंडस्तरीय कार्यशाला

जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में मनरेगा पर प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रमुख संगीता देवी व संचालन बीडीओ रुद्र प्रताप ने किया. कार्यशाला के दौरान मजदूरी दर बढ़ाने, गाय के शेडों की संख्या बढ़ाने तथा बैंक व डाक घर द्वारा भुगतान में विलंब करने की शिकायत आयी. इस पर बीडीओ ने […]

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में मनरेगा पर प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रमुख संगीता देवी व संचालन बीडीओ रुद्र प्रताप ने किया. कार्यशाला के दौरान मजदूरी दर बढ़ाने, गाय के शेडों की संख्या बढ़ाने तथा बैंक व डाक घर द्वारा भुगतान में विलंब करने की शिकायत आयी. इस पर बीडीओ ने कहा कि मजदूरी दर के मामले को लेकर वरीय पदाधिकारियों को लिखा जायेगा. उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन भुगतान के कारण विलंब होने पर पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को नुकसान उठाना पड़ता है. मौके पर अरुण गुप्ता, जयप्रकाश यादव, पंचायत सेवक सुनील सिंह, उपेंद्र सिंह, रामचंद्र यादव, किशुुन यादव, रोजगार सेवक ठाकुर विक्रम सिंह, मजरूल हौदा अंसारी, महेंद्र सिंह सहित कई मजदूर मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola