बारिश से जनजीवन ठहरा

कोडरमा : गरमी के बाद कुछ दिनों तक बारिश हुई, पर जब खेती का समय आया तो इंद्र देवता ने धोखा दे दिया. किसानों के चेहरे पर चिंता दिख रही है. धान के बिचड़े काले पड़ने लगे, तो खेती पर संकट आ गया. सूखे की स्थिति बन आयी है. जिले में काफी कम रोपनी हुई, […]
कोडरमा : गरमी के बाद कुछ दिनों तक बारिश हुई, पर जब खेती का समय आया तो इंद्र देवता ने धोखा दे दिया. किसानों के चेहरे पर चिंता दिख रही है. धान के बिचड़े काले पड़ने लगे, तो खेती पर संकट आ गया. सूखे की स्थिति बन आयी है. जिले में काफी कम रोपनी हुई, तो सरकार भी चिंतित दिखी, लेकिन मौसम ने मंगलवार रात को करवट ले ली है.
मंगलवार रात से हो रही बारिश बुधवार को शाम तक जारी रही. ऐसे में जिले में जनजीवन ठहर सा गया. रक्षा बंधन होने के कारण बहनों को खरीदारी में परेशानी हुई. बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा. सुबह में जो दुकानें खुली, वह भी कुछ घंटे बाद बंद हो गयीं. सिर्फ राखी व मिठाई की दुकानों पर ही लोगों की भीड़ देखी गयी. झमाझम बारिश के कारण लोग जरूरी काम से ही घरों से निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




