ट्रक ने राहगीर को कुचला

Updated at : 18 Mar 2015 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने राहगीर को कुचला

बरियारडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग पर हुई घटना मरकच्चो : बरियारडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग पर दरगाह मुहल्ला के समीप एक ट्रक (जेएच-10क्यू-9116) ने मरकच्चो मध्य पंचायत के दरगाह मुहल्ला निवासी 42 वर्षीय मदन सिंह को कुचल दिया. उनकी मौत हो गयी. घटना सोमवार की रात लगभग सात बजे की है.मदन शौच कर लौट रहे थे. घटना के बाद […]

विज्ञापन
बरियारडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग पर हुई घटना
मरकच्चो : बरियारडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग पर दरगाह मुहल्ला के समीप एक ट्रक (जेएच-10क्यू-9116) ने मरकच्चो मध्य पंचायत के दरगाह मुहल्ला निवासी 42 वर्षीय मदन सिंह को कुचल दिया. उनकी मौत हो गयी. घटना सोमवार की रात लगभग सात बजे की है.मदन शौच कर लौट रहे थे.
घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया. तिलैया के एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. अंत्यपरीक्षण के बाद शव के घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद सीओ संदीप कुमार मधेसिया, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, थाना प्रभारी किशुन दास, भाजपा नेता रमेश सिंह आदि मृतक के आवास पहुंचे. मृतक की पत्नी को सरकारी सहायता के रूप में 20 हजार रुपये नकद दिये गये. विधवा पेंशन देने की बात भी कही गयी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.
सड़क हादसे में बगड़ो के मुखिया घायल : डोमचांच. बगड़ो के मुखिया राजेंद्र यादव मंगलवार को अपने घर जाने के क्रम में झरीटांड़ के समीप एक बच्चे को बचाने के क्रम में मोटरसाइकिल से गिर कर घायल हो गये. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola