शिविर में दी गयी लोगों को जानकारी

फोटो – 24 कोडपी 17शिविर में टेलीफोन विभाग के अधिकारीप्रतिनिधिझुमरीतिलैया. टेलीफोन विभाग द्वारा मंगलवार को झुमरीतिलैया स्थित कार्यालय में ग्राहक जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर में ग्राहकों को विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं व अन्य चीजों की जानकारी दी गयी. गिरिडीह से आये मंडल अभियंता पुष्प किशोर सिंह ने खराब नेटवर्क के बारे […]
फोटो – 24 कोडपी 17शिविर में टेलीफोन विभाग के अधिकारीप्रतिनिधिझुमरीतिलैया. टेलीफोन विभाग द्वारा मंगलवार को झुमरीतिलैया स्थित कार्यालय में ग्राहक जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर में ग्राहकों को विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं व अन्य चीजों की जानकारी दी गयी. गिरिडीह से आये मंडल अभियंता पुष्प किशोर सिंह ने खराब नेटवर्क के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इस समस्या को एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त कर दिया जायेगा. कई जगह पर बैटरी पुरानी हो जाने के कारण परेशानी हो रही है. वहां शीघ्र बैटरी को बदला जायेगा. शिविर के दौरान ग्राहकों की समस्या भी सुनी गयी. इस मौके पर एसडीओ सुखदेव चौधरी, डॉ राजन कुमार, मुकेश कुमार, जेटीओ आशुतोष कुमार, टीटीए दिलीप कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




