बीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा

Updated at : 24 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा

सतगावां. प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बीडीओ ने इंदिरा आवास, मनरेगा, 13वें वित्त आयोग, एनआरएलएम आदि योजनाओं की समीक्षा पंचायतवार जन सेवक व पंचायत सेवक के साथ की. बैठक के दौरान दो पंचायत सेवक प्रदीप मेहता व प्र्रकाश साव के कार्यों के प्रति नाराजगी व्यक्तरते हुए […]

विज्ञापन

सतगावां. प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बीडीओ ने इंदिरा आवास, मनरेगा, 13वें वित्त आयोग, एनआरएलएम आदि योजनाओं की समीक्षा पंचायतवार जन सेवक व पंचायत सेवक के साथ की. बैठक के दौरान दो पंचायत सेवक प्रदीप मेहता व प्र्रकाश साव के कार्यों के प्रति नाराजगी व्यक्तरते हुए बीडीओ ने फटकार लगायी व वेतन निकासी पर रोक लगाने की बात कही. बीडीओ ने बताया कि इंदिरा आवास योजना की प्रगति को लेकर दोनों पंचायत सेवक ध्यान नहीं दे रहे हैं. मौके पर बीपीओ मनरेगा रवि शंकर, प्रधान सहायक प्रदीप कुमार, विकास कुमार, जेइ जितेंद्र कुमार वर्मा, विनायक कुमार, सत्यवान कुमार, धर्मेंद्र, विनोद, रघुनंदन, महावीर यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola