श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना 27 को

कोडरमा. झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन 27 फरवरी को श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना देगी. यह निर्णय रानी सती भवन में आयोजित यूनियन की बैठक में लिया गया है. यूनियन अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों में कटौती कर रही है. महंगाई के बावजूद न्यूनतम […]
कोडरमा. झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन 27 फरवरी को श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना देगी. यह निर्णय रानी सती भवन में आयोजित यूनियन की बैठक में लिया गया है. यूनियन अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों में कटौती कर रही है. महंगाई के बावजूद न्यूनतम मजदूरी से भी कम मजदूरी दी जा रही है. मजदूरों को आवास, शिक्षा जैसी सुविधाएं नहीं दी जा रही है. मजदूर के बच्चों को छात्रवृत्ति भी नहीं मिलती. इन्हीं सवालों को लेकर धरना दिया जायेगा. मौके पर सचिव शंभु पासवान, रवींद्र भारती, राजेंद्र पासवान, नागेश्वर दास, शिवनंदन भुइयां, उषा देवी, बसंती देवी, मंजू देवी, शर्मिला देवी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




