अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित हुए सैनिक स्कूल के प्राचार्य

फोटो – 21 कोडपी 25प्राचार्य कर्नल वी. के भट्टकोडरमा. सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल वी के भट्ट को एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र अमूल्य योगदान के लिए सम्मान मिला है. इससे पहले भी प्राचार्य भट्ट को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. आठ फरवरी को उन्हें इंटरनेशनल मिलेनियम स्टार अवार्ड से सम्मानित […]
फोटो – 21 कोडपी 25प्राचार्य कर्नल वी. के भट्टकोडरमा. सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल वी के भट्ट को एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र अमूल्य योगदान के लिए सम्मान मिला है. इससे पहले भी प्राचार्य भट्ट को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. आठ फरवरी को उन्हें इंटरनेशनल मिलेनियम स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया. ग्लोबल एचीवमेंट फाउंडेशन बैंकॉक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री कान उबारसी ने प्राचार्य को उक्त अवार्ड दिया. ये सम्मान मिलने से सैनिक स्कूल के शिक्षकों व छात्रों में खुशी का माहौल है. प्राचार्य भट्ट को इस सम्मान के लिए रजिस्ट्रार ले0 कर्नल ए.के. रजक, प्रधानाध्यापक स्क्वाड्रन लीडर शमीम अख्तर, सीनियर मास्टर कविता प्रकाश सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है. बता दे कि इससे पहले 22 दिसंबर को प्राचार्य वी.के भट्ट को इंटरनेशनल बिजनेस कौंसिल द्वारा नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में स्टार ऑफ एशिया अवार्ड से सम्मानित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




