डीसी, एसडीओ सहित कई के विरुद्ध परिवाद पत्र
Updated at : 13 Feb 2015 11:37 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : ग्राम गोदखर, जयनगर निवासी नीलम वर्णवाल (पति रवींद्र कुमार वर्णवाल) ने अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में एक परिवाद पत्र दायर किया है. उन्होंने उपायुक्त के रवि कुमार, एसडीओ लियाकत अली, बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता, सीओ अतुल कुमार, डीवीसी (झुमरीतिलैया) के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार सिंह, सहायक अभियंता इशाक अंसारी, कार्यपालक दंडाधिकारी रेणु […]
विज्ञापन
कोडरमा : ग्राम गोदखर, जयनगर निवासी नीलम वर्णवाल (पति रवींद्र कुमार वर्णवाल) ने अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में एक परिवाद पत्र दायर किया है.
उन्होंने उपायुक्त के रवि कुमार, एसडीओ लियाकत अली, बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता, सीओ अतुल कुमार, डीवीसी (झुमरीतिलैया) के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार सिंह, सहायक अभियंता इशाक अंसारी, कार्यपालक दंडाधिकारी रेणु बाला व तिलैया थाना प्रभारी केपी यादव के विरुद्ध परिवार पत्र दायर किया है. उन्होंने कहा है कि हमलोगों ने झुमरीतिलैया के विशुनपुर रोड स्थित मौजा में 8.75 एकड़ जमीन खरीदी है. यह जमीन उनकी रैयती है. इसी जमीन के कुछ हिस्से से डीवीसी की ओर से ट्रांसमिशन ले जाने का काम किया जाना था.
एक टावर की जगह को लेकर विवाद है. हमलोग जमीन के उत्तरी हिस्से से टावर ले जाने का अनुरोध प्रशासन से कर रहे थे. इसके बावजूद बीते दिनों प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में डीवीसी के अधिकारियों ने जबरन काम शुरू करवा दिया. जब हम लोगों ने विरोध किया, तो पुलिस ने बिना किसी जुर्म में उन्हें हिरासत में लेकर बंद कर दिया. बाद में छोड़ दिया गया. पूरे मामले के दौरान कुछ लोगों से मारपीट भी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




